Move to Jagran APP

सोनीपतः पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे में काल का ग्रास बने साधुराम छह बहनों में अकेले भाई थे। वे ट्रांसपोर्ट का काम करते थे और करीब डेढ़ दशक से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM (IST)
सोनीपतः पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
सोनीपतः पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सोनीपत, जागरण संवाददाता। गांव नाहरी के पास शुक्रवार रात को एक कार नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना कुंडली मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को फिलहाल नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

loksabha election banner

गांव बिंदरौली निवासी साुधराम परिवार के साथ दिल्ली के महरौली में रहते थे। दिल्ली में उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। शुक्रवार रात को वे अपनी पत्नी सीमा, बेटे ध्रुव व मोंटी और भांजा सुमित के साथ आइ-10 कार में सवार होकर गांव बिंदरौली आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे नाहरी गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजर रहे थे तो अचानक अचानक सामने से एक ट्रक आ गया। तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने के लिए जैसे उन्होंने कार को मोड़ा, कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नहर में जा गिरी।

इसी दौरान दरवाजा या खिड़की खुलने से सुमित कार के बाहर निकल गया, जबकि अन्य सभी लोग नहर में डूब गये। बाहर गिरने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजरने वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और कड़ी मशक्कत के बाद चारों को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तुरंत नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छह बहनों में अकेला भाई था साधुराम

हादसे में काल का ग्रास बने साधुराम छह बहनों में अकेले भाई थे। वे ट्रांसपोर्ट का काम करते थे और करीब डेढ़ दशक से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे अक्सर अपने पैतृक गांव बिंदरौली में आते थे। रात को भी वह घर आ रहे थे कि हादसे ने उनका पूरा परिवार ही लील लिया। हादसे में साधुराम, उनकी पत्नी व दोनों बेटों की मौत हो गई है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.