खरखौदा में महिला का पीछा करने और धमकाने वाले पड़ोसी युवक पर मामला दर्ज
खरखौदा में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पीछा करने, गाली-गलौज और फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देने ...और पढ़ें

खरखौदा में महिला का पीछा करने और धमकाने वाले पड़ोसी युवक पर मामला दर्ज ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
महिला ने पड़ोसी युवक पर पीछा करने और गाली-गलौज का आरोप लगाया।
आरोपित युवक फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देता था।
खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज किया, महिला ने सुरक्षा की मांग की।
जागरण संवाददाता, खरखौदा। क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पीछा करने, गाली-गलौज करने और फोटो-वीडियो इंटरनेाट मीडिया पर डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कदर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब भी स्कूल या बाजार जाती है, तो आरोपित उसका पीछा करता है और गाली-गलौज करते हुए बात करने के लिए दबाव बनाता है। उसने युवक का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया, जिस पर वह नंबर अनब्लाक करने का दबाव बनाता है। ऐसा नहीं करने पर बदनाम करने, मारने और उसके फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता है।
महिला पहले भी कई बार कर चुकी है शिकायत
बता दें कि महिला पहले भी कई बार शिकायत थाने में कर चुकी है। वह अपनी गलती मानकर दोबारा परेशान नहीं करने की बात कहता था। लेकिन, कुछ समय बाद फिर से उसे परेशान करना शुरू कर देता था।
महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले रात 11 से 12 बजे के बीच युवक उसकी खिड़की से झांकता हुआ भी दिखाई दिया। इसकी जानकारी उसने स्वजन को भी दी। लेकिन, उन्होंने कोई जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।
महिला बोली, मुझे इस युवक से खतरा
महिला के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है और उसे युवक से खतरा है। उसने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा दिलाने की भी मांग की है।
