मामूली कहासुनी में युवक को मारा चाकू, दो भाईयों पर मामला दर्ज
शहर के वार्ड 7 निवासी एक युवक की दो युवकों ने मिलकर पिटाई कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की नीयत ने चाकू भी मार दिया। घायल को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपित भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, खरखौदा: शहर के वार्ड 7 निवासी एक युवक की दो युवकों ने मिलकर पिटाई कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की नीयत से चाकू भी मार दिया। घायल को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपित भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड 7 निवासी रोनू का कहना है कि वह रात करीब नौ बजे घर के पास एक गली में खड़ा था। इसी दौरान वार्ड निवासी सोनू उसके पास आया और कहने लगा कि तू बहुत हवाबाजी दिखाता है। ऐसे में उसके सोनू के साथ कहासुनी शुरू हो गई, उन दोनों की आवाज सुनकर सोनू का भाई सन्नी भी मौके पर आ गया, जिसके बाद दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। सोनू ने जहां उसे पकड़ लिया वहीं सन्नी ने उसकी कमर पर चाकू मार दिया। इस दौरान उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।