मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतियोगिता आयोजित
शहर के कन्या कॉलेज में हॉकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज में वॉलीबाल, बैड¨मटन व दौड़ आदि खेलों में छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दर्शना में संपन्न हुई।
संस, खरखौदा (सोनीपत): शहर के कन्या कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज में वॉलीबाल, बैड¨मटन व दौड़ आदि खेलों में छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दर्शना की देखरेख में संपन्न हुई।
डॉ. दर्शना ने कहा कि वर्ष 2009 से अब तक 100 छात्राएं खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और 20 छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम चमका चुकी हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. सुरेश बूरा ने कहा कि शिक्षा के साथ ही छात्राएं खेल क्षेत्र में भी अपनी इच्छा अनुसार खेल चुनकर आगे बढ़ें। आज वह समय आ चुका है जब आप खेल क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चुनकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद की पहचान बना सकती हैं।