दहेज प्रताड़ना का आरोपित पति गिरफ्तार
एक महिला की दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति संदीप को काबू कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खरखौदा : एक महिला की दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 14 सितंबर को शिकायत दी थी कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। अपने मायके में रह रही महिला का आरोप था कि उसके साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट करते हुए उसका बच्चा तक छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। एएसआइ सुमन का कहना है कि नरेला निवासी आरोपित पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें