विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुराने नपा कार्यालय पर खरखौदा पुलिस ने किया कब्जा, गेट की जगह खड़ी कर दी दीवार

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:31 PM (IST)

खरखौदा नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा ने पुलिस विभाग पर पुराने नपा कार्यालय पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया ...और पढ़ें

तस्वीर में खड़ी की गई दीवार देखी जा सकती है।

तस्वीर में खड़ी की गई दीवार देखी जा सकती है।

HighLights

  1. पुलिस पर पुराने नपा कार्यालय पर अवैध कब्जे का आरोप।

  2. अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा ने नपा अधिकारियों पर भी सवाल उठाए।

  3. बेशकीमती नपा जमीन पर कब्जे और कार्रवाई में देरी।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। सोनीपत के खरखौदा में पुराने नगर पालिका कार्यालय पर कब्जे को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा ने पुलिस विभाग और नपा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कार्यालय पर पुलिस विभाग की ओर से बिना अनुमति कब्जा किया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के गेट पर दीवार खड़ी कर थाने के अंदर से दीवार तोड़कर पुराने कार्यालय पर कब्जा जमा लिया गया, जबकि कार्यालय परिसर में नपा का रिकार्ड और सामान भी रखा हुआ है।

मंगलवार को नपा अध्यक्ष ने पुलिस विभाग पर नपा के पुराने कार्यालय पर कब्जा करने के आरोप लगाने के साथ ही अपने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि यहां पर लूटने और लुटवाने का खेल चल रहा है।

नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर दिन दहाड़े कब्जे हो जाते हैं, लेकिन नपा के अधिकारी हैं कि कागजी खानापूर्तियों तक सीमित रहते हैं।

अधिकारियों से पूछने पर नहीं मिल रहा स्पष्ट जवाब

अध्यक्ष ने कहा कि मामले में नगर पालिका अधिकारियों को लिखित में भी शिकायत दी गई। अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई करते हुए पत्र तो तैयार कर दिए, लेकिन वास्तविक कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 18 तारीख से लगातार उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।

हीरा लाल इंदौरा ने कहा कि कई बार अधिकारियों ने जेसीबी, कर्मचारी और ट्रैक्टर तक मौके पर बुला लिए, लेकिन बाद में किसी न किसी कारण से कार्रवाई टाल दी गई। आज भी उन्हें दो बजे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अचानक से जेसीबी खराब होने की बात कह दी गई।

नपा अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिस स्थान पर कब्जा हुआ है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपने पार्षदों से भी पूछा है, किसी से कार्यालय को लेकर कोई बात नहीं हुई है। इस अवसर पर पार्षद नवीन दहिया, पार्षद प्रमोद, पार्षद गोपाल सैनी, पार्षद अनिल आदि मौजूद रहे।