नेपाल से कुश्ती में पदक लाई जिज्ञासा सम्मानित
नेपाल से कुश्ती में पदक लाई जिज्ञासा सम्मानित जासं, गोहाना: गांव रामगढ़ की बेटी जिज्ञासा नेपाल में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लाई है। क्षेत्र के लोगों ने उसका स्वागत किया। बरोदा हलका से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा मुख्यातिथि रहे। जिज्ञासा कश्यप रामगढ़ गांव की है। उसके पिता जगबीर ¨सह पुलिस कर्मचारी हैं और पानीपत में नियुक्त हैं। जिज्ञासा पानीपत के डीएवी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसने नेपाल में आयोजित हुई इंडो-नेपाल कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती में 2
जासं, गोहाना: गांव रामगढ़ की बेटी जिज्ञासा नेपाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लाई है। क्षेत्र के लोगों ने उसका स्वागत किया। इसअवसर पर बरोदा हलका से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा मुख्य अतिथि थे।
जिज्ञासा कश्यप रामगढ़ गांव की है। उसके पिता जगबीर ¨सह पुलिस कर्मचारी हैं और पानीपत में नियुक्त हैं। जिज्ञासा पानीपत के डीएवी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती में 28 किलोग्राम के भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। गांव रामगढ़ के सरपंच र¨वद्र मलिक की अध्यक्षता में जिज्ञासा को सम्मानित किया गया। विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दादी भरपाई देवी, मां सुदेश और चाची सोनिया जिज्ञासा के स्वर्ण पदक जीतने से बेहद खुश हैं। नरेश कुमार, संदीप कश्यप, डॉ. रणबीर ¨सह और प्रवीण कुमार ने कहा कि जिज्ञासा ने क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।