धान के उचित भाव नहीं मिलने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसानों को धान की 1121 किस्म के उचित भाव नहीं मिलने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि व्यापारी मिलीभगत करके फसल के उचित दाम नहीं दे रहे हैं जबकि करनाल की मंडियों में यही धान अधिक भाव में बिक रहा है। भाकियू नेताओं ने मंगलवार से मंडी में मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
संवाद सहयोगी, गोहाना : जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसानों को धान की 1121 किस्म के उचित भाव नहीं मिलने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि व्यापारी मिलीभगत करके फसल के उचित दाम नहीं दे रहे हैं जबकि करनाल की मंडियों में यही धान अधिक भाव में बिक रहा है। भाकियू नेताओं ने मंगलवार से मंडी में मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
गोहाना की नई अनाज मंडी प्रदेश की प्रमुख मंडियों में से एक है। यहां धान के सीजन में 1121 किस्म का धान बहुतायत से उगाया जाता है। इस दिनों मंडी में यह धान अधिक मात्रा में बिकने के लिए पहुंच रहा है। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने रोष व्यक्त किया कि करनाल, कुरुक्षेत्र और शाहाबाद मारमंडा की अन्य समकक्ष अनाज मंडियों में 1121 किस्म का धान इस समय 4 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर करीब बिक रहा है। गोहाना की नई अनाज मंडी में यह धान सोमवार को करीब 31 सौ रुपये प्रति ¨क्वटल के भाव पर खरीदा गया। नरवाल ने दावा किया कि गोहाना में भी यह धान पिछले सप्ताह अच्छे भाव में बिक रहा था। उन्होंने कहा कि व्यापारी सांठगांठ करके किसानों के धान के अच्छे भाव नहीं लगा रहे हैं। इस तरफ अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नरवाल ने कहा कि अगर भावों में सुधार नहीं हुआ तब मंगलवार से मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में सोनू प्रजापति, जसबीर, कर्मबीर, फूल कुंवार, राम मेहर, ईश्वर, राजेंद्र, जसबीर आदि शामिल रहे।
अनाज मंडी में रोजाना धान की फसल की बिक्री के लिए खुली बोली लगवाई जाती है। अगर किसी किसान को शक है कि व्यापारी सांठ-गांठ करके बोली लगाते हैं तो उनके खिलाफ शिकायत दें। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बोली पर कर्मचारी मौजूद रहते हैं।
संदीप लोहान, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।