Move to Jagran APP

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन : कृष्ण पंवार

प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि दीपावली पर्व पर किसी कर्मचारी का वेतन काटा जाए। अब हालात ऐसे बन गए है कि काम छोड़ कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं मिलेगा। वे गोहाना में ¨सचाई विभाग के विश्रामगृह में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 4 नवंबर को बरोदा गांव में प्रस्तावित रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 07:15 PM (IST)
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन : कृष्ण पंवार
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन : कृष्ण पंवार

संवाद सहयोगी, गोहाना (सोनीपत) : प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि दीपावली पर्व पर किसी कर्मचारी का वेतन काटा जाए। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि काम छोड़ कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं मिलेगा। मंत्री गोहाना में ¨सचाई विभाग के विश्रामगृह में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 4 नवंबर को बरोदा गांव में प्रस्तावित रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

loksabha election banner

कृष्ण पंवार ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से शुरुआत में विभाग को बड़ा नुकसान हुआ। सरकार व अधिकारियों के प्रयास से अब व्यवस्था पटरी पर लौट आई है और अब कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कर्मचारी जिन 720 निजी बसों का विरोध कर रहे हैं, उनमें से 500 बसों के टेंडर हो चुके हैं। अब रोडवेज की बसें रोजाना करीब 12 लाख लोगों को यात्रा की सुविधा दे रही हैं। पंवार ने बैठक में कार्यकर्ताओं की 4 नवंबर की रैली को लेकर ड्यूटी लगाई। मंत्री गांव बरोदा में भी गए और ग्रामीणों को संबोधित किया। वहां सभा की अध्यक्षता सरपंच विजय खासा ने की। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलजीत मलिक, नत्था ¨सह सैनी, गुलशन विरमानी, र¨वद्र जागलान, जसबीर वाल्मीकि, भूपेंद्र मोर, अनिल, राजेश, बिजेंद्र सैनी, महेंद्र, राममेहर, जगबीर, सुरजन, ईश्वर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.