राष्ट्रीयता की भावना से ही होता है राष्ट्र का विकास : विजय
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह कार्यवाहक विजय कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास वहां के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना पर निर्भर करता है। जिस राष्ट्र के लोगों में यह भावना जितनी अधिक प्रबल होती वह राष्ट्र उतनी ही तेजी से विकास करता है। वह गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एंड ट्रे¨नग में राष्ट्र अवधारणा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
जासं, खानपुर कलां : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह कार्यवाहक विजय कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास वहां के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना पर निर्भर करता है। जिस राष्ट्र के लोगों में यह भावना जितनी अधिक प्रबल होती वह राष्ट्र उतनी ही तेजी से विकास करता है। वह गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एंड ट्रे¨नग में राष्ट्र अवधारणा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विजय कुमार ने कहा कि हमारे लिए अपना देश सबसे पहले होना चाहिए। जिस देश के नागरिक अपने देश के लिए हर वक्त मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं ,वह देश विकास में कभी पिछड़ ही नहीं सकता। हमारे देश से ही हमारी पहचान है। इसीलिए हर देशवासी में अपने देश के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष डॉ. सुमन दलाल ने की। समाजसेवी बलराज ¨सह कुंडू विशिष्ट अतिथि रहे। मंच का संचालन शिक्षिका गोल्डी गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. नरेश भार्गव, डॉ. पुष्पेंद्र मलिक और हवा ¨सह मौजूद रहे।