नप व नपा में भी सीधे हों चुनाव
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नगर निगमों के मेयरों की तरह भविष्य में नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के प्रधान के चुनाव भी सीधे करवाए जाएं। जनता द्वारा प्रधान सीधे चुने जाने से पार्षदों की खरीद-फरोख्त पर रोक लग सकेगी।
जासं, गोहाना : नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नगर निगमों के मेयर की तरह भविष्य में नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के प्रधान के चुनाव भी सीधे करवाए जाएं। जनता द्वारा प्रधान सीधे चुने जाने से पार्षदों की खरीद-फरोख्त पर रोक लग सकेगी।
सुनील मेहता जब नगर परिषद गोहाना के चेयरमैन बने थे तब भी वह नगरपालिकाओं और नगरपरिषद के प्रधानों का चुनाव सीधे मतदान से कराने की मांग करते थे। प्रदेश सरकार नगर निगम चुनावों में मेयर के पद के लिए सीधे चुनाव कराने की घोषणा कर चुकी है। मेहता ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के प्रधानों के चुनाव के लिए भी यही व्यवस्था लागू की जाए। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।