गढ़ी झंझारा में विधायक कादियान ने दी एक करोड़ की विकास सौगातें
सोनीपत के गन्नौर स्थित गढ़ी झंझारा गांव में विधायक देवेंद्र कादियान ने लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ...और पढ़ें

विधायक ने किया शुभारंभ
HighLights
विधायक देवेंद्र कादियान ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
गढ़ी झंझारा गांव में एक करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू हुए।
चौपाल, सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास।
संवाद सहयोगी, गन्नौर। सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी झंझारा गांव में लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विधायक ने सामान्य चौपाल के निर्माण और शिवदयाल डेरे से सेवाराम डेरे तक रास्ते के निर्माण का शिलान्यास किया। दोनों कामों पर करीब 22.23 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा पांच लाख रुपये की लागत से राजपूत चौपाल के नवीनीकरण, 8-8 लाख रुपये से जोहड़ की रिटेनिंग वाल और जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल की चारदीवारी, 4.50 लाख रुपये से स्कूल के प्रार्थना स्थल पर इंटरलाकिंग टाइल, छह लाख रुपये से श्मशान घाट में शेड व बरामदे और पांच लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल गली के काम का उद्घाटन किया।
15 गलियों का उद्घाटन भी किया
इसके साथ ही गांव में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार 15 गलियों का उद्घाटन भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने कई समस्याएं भी रखीं, जिस पर उन्होेंने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और रिपोर्ट मांगी।
विधायक कादियान ने कहा गढ़ी झंझारा में करीब 16 गलियों समेत अन्य विकास कार्य पूरे होने से ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा की सुविधाओं में राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कमल, सुखबीर प्रधान, रियासत, संदीप, रमेश नाथ आदि मौजूद रहे।
