हकों की लड़ाई के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत: पुष्पा
बैरागी समाज की महिला ¨वग की प्रदेशाध्यक्ष एवं ब्लाक समिति की सदस्य पुष्पा का पांची रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वागत किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए पुष्पा ने कहा कि वे समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी।
संस, गन्नौर: बैरागी समाज की महिला ¨वग की प्रदेशाध्यक्ष एवं ब्लाक समिति की सदस्य पुष्पा का पांची रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वागत किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए पुष्पा ने कहा कि वे समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। अपने हकों की लड़ाई के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। राजनीति में उनके समाज की महिलाओं को बराबर का हक मिलना चाहिए। पुष्पा ने कहा समाज में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता था पर यह भी सच है की आज स्थिति उस समय से बिलकुल विपरीत है। उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। महिलाओं के उत्थान के लिए यह बेहद जरुरी है की महिलाएं आगे आये और प्रयास करे जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। इस मौके पर डा. राजेश, संतोष, बिमला, कमला आदि मौजूद थी।