अनाथालय से लड़का गायब
संस, गन्नौर : लल्हेड़ी रोड स्थित ग्राम विकास बाल कल्याण परिषद अनाथालय में रहने वाला एक लड़क
संस, गन्नौर : लल्हेड़ी रोड स्थित ग्राम विकास बाल कल्याण परिषद अनाथालय में रहने वाला एक लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आश्रम के महामंत्री ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 18 वर्षीय शिवम कई वर्षों से लल्हेड़ी रोड स्थित अनाथाश्रम में रहता था। वह गन्नौर शहर के राजकीय स्कूल में पढ़ता था। पांच फरवरी को वह आश्रम से स्कूल के लिए निकला, लेकिन वापिस नहीं लौटा। इससे पहले भी शिवम आश्रम से चला जाता था, लेकिन कुछ दिन बाद ही वापस लौट आता था। अब काफी दिन बीत जाने के बाद शिवम आश्रम वापस नहीं लौटा तो आश्रम के महामंत्री हरिओम शर्मा ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी। हरिओम शर्मा का कहना है कि शिवम मंदबुद्धि बालक है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही शिवम की तलाश शुरू कर दी है।