विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सतकुंभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमें रही प्रथम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 05:45 PM (IST)

सोनीपत के साउथ प्वाइंट स्कूल में हुई जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में गन्नौर सतकुंभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-11 और अंडर-14 की टीमें विजेता रही।

सतकुंभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमें रही प्रथम
सतकुंभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमें रही प्रथम

संस, गन्नौर : सोनीपत के साउथ प्वाइंट स्कूल में हुई जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में गन्नौर सतकुंभा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-11 और अंडर-14 की टीमें विजेता रही। स्कूल में पहुंचने पर दोनों टीमों को सतकुंभा धाम के महंत राजेश स्वरूप महाराज ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। उन्होंने विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सतकुंभ स्पो‌र्ट्स एकेडमी के कोच दीपक को भी बधाई दी। शिक्षक महिपाल ने बताया की अंडर-14 प्रतियोगिता के फाइनल में गन्नौर को 29 और सोनीपत को 26 अंक मिले। अंडर-14 टीम में कप्तान साहिल, हिमांशु, सौरभ, नितिन, अंकित, दीपांशु, रवि शामिल रहे, जिनमें बेस्ट रेडर साहिल व बेस्ट डिफेंडर सौरभ रहे। अंडर-11 टीम में नितिन, यश, हिमांशु, राहुल, वरुण, यश कुमार शामिल रहे, जिसमें बेस्ट रेडर रोबिन व बेस्ट डिफेंडर वरुण बने। स्कूल प्रबंधक कृष्ण चंद्र शर्मा ने महंत राजेश स्वरूप महाराज का आभार जताया और सभी खिलाड़ियों को खेल की किट देने की घोषणा की। बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस का हुआ आयोजन

जयंती प्रसाद डीएवी स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस का आयोजन हुआ। स्कूल के खेल शिक्षक अशोक और पूजा दिगानी की देखरेख में विद्यार्थियों ने हर्डल रेस, मेंढक रेस, कंगारू रेस, थ्री लेग रेस, रिले रेस, जंप ओवर द पार्टनर, शटल रेस, व्हील एंड बैरो रेस, टंग आफ वार और बालीवाल मैच का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल प्राचार्य शंकरलाल सहगल ने सम्मानित करते हुए उन्हें खेलों के महत्व के बारे में समझाया। मंच का संचालन प्रवीन सेतिया व विनोद ने किया।