Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat: हरियाणा के जनरल स्टोर में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM (IST)

    हरियाणा के सोनीपत में एक जनरल स्टोर में आग लग गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल प ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गन्नौर। रेलवे रोड स्थित मुख्य बाजार में हरियाणा जनरल स्टोर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते स्टोर की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

    सूचना मिलने पर गन्नौर, बाड़ी और सोनीपत से लगभग छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। आग लगते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर बाहर निकल आए।

    घटना की सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और बचाव कार्य में दमकल विभाग की मदद की। जनरल स्टोर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देर रात तक दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।