राई में सो रहे परिवार की कार से लाखों का सामान चोरी, चोर फरार
राई में सड़क किनारे सो रहे परिवार की कार से चोरों ने बैग, लैपटॉप और मोबाइल सहित सवा दो लाख ...और पढ़ें

राई में सो रहे परिवार की कार से लाखों का सामान चोरी, चोर फरार ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
सड़क किनारे सो रहे परिवार की कार से सामान चोरी।
चोर रेलिंग पार कर दो साथियों संग बाइक पर फरार।
सवा दो लाख का सामान चोरी, राई थाने में शिकायत दर्ज।
जागरण संवाददाता, राई। सफर की थकान और नींद के चलते सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सो रहे परिवार का सामान चोरी हो गया। चोर पर निगाह पड़ने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका और वह रेलिंग पार स्टार्ट बाइक के साथ खड़े दो साथियों के साथ नौ-दो-ग्यारह हो गया। मामले में पीड़ित विवेक ने राई थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
मारूति कुंज के रहने वाले विवेक ने राई थाने में अपनी खड़ी कार से बैग, लैपटाप, मोबाइल, ईयरबड और चार्जर चोरी किए जाने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि वह तड़के कार में अपने परिवार सहित जा रहा था।
नींद लगते ही चोर ने गुल किया सारा सामान
थकान और नींद के चलते किसी दुर्घटना से बचने के लिए उसने कार को राई से पहले रोड साईड में लगा दिया और गाड़ी को लाक कर सभी सो गए। थोड़ी देर बाद अचानक उसकी नींद खुली तो पाया गाड़ी के पास सांवली शक्ल वाला एक आदमी उसका सामान निकाले खड़ा था। गाड़ी खुली हुई थी। हालांकि सोते समय उसने गाड़ी को लाक किया था।
शिकायत में बताया गया है कि जब वह उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए गाड़ी से उतरकर उसकी तरफ भागा तो वह दौड़कर दूसरी तरफ लोहे की पीली रंगी रेलिंग को पार कर गया और उधर बाइक को स्टार्ट किए खड़े अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
शिकायत में उसने बताया है कि चोर उसका सवा दो लाख रुपयों का सामान चुरा ले गया। उसने चोरीशुदा सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
