बिजली निगम कार्यालय के बाहर लगाएगा दस सर्वाधिक बकाएदारों की सूची
बिजली निगम बकाया बिल नहीं चुकाने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं पर लगातार सख्ती बढ़ाता जा रहा है। अब निगम ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रहा है ,जिन पर बकाया बिल बहुत अधिक राशि के हैं। निगम दस सर्वाधिक बकाएदारों की सूची को अपने कार्यालय के बाहर चिपकाएगा। निगम डिफाल्टरों की प्रापर्टी को भी बकाया बिलों के साथ अटैच करने की तैयारी कर रहा है
संवाद सहयोगी, गोहाना (सोनीपत) : बिजली निगम बकाया बिल नहीं चुकाने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं पर लगातार सख्ती बढ़ाता जा रहा है। अब निगम ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रहा है, जिन पर बकाया बिल बहुत अधिक राशि के हैं। निगम दस सर्वाधिक बकाएदारों की सूची को अपने कार्यालय के बाहर चिपकाएगा। निगम डिफाल्टरों की प्रापर्टी को भी बकाया बिलों के साथ अटैच करने की तैयारी कर रहा है।
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाएदार उपभोक्ताओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार और निगम बहुत अधिक कोशिश कर रहे हैं। डिफाल्टरों के लिए ब्याज माफी योजना चली हुई है। इस योजना में डिफाल्टरों की अधिकतर राशि माफ हो जाती है। इसके बावजूद काफी उपभोक्ता अपने बकाया बिल चुकाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। निगम अब डिफाल्टरों से सख्ती से निपटने जा रहा है। निगम एक के बाद एक सख्ती भरे कदम उठा रहे हैं।
निगम के कार्यकारी अभियंता ने सभी सब डिवीजनों के अधिकारियों को डिफाल्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन डिफाल्टरों पर अधिक राशि के बकाया बिल हैं, उनकी प्रापर्टी को अटैच करवाया जाएगा। इसकी सूची राजस्व विभाग में दी जाएगी। दूसरी तरफ निगम द्वारा बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट को अपने कार्यालयों के बाहर भी लगाया जाएगा। डिफाल्टरों को मुख्य धारा में लाने के लिए निगम ने ब्याज माफी योजना चला रखी है। इसके बावजूद काफी डिफाल्टर आगे नहीं आ रहे हैं। बड़ी बकाया राशि के डिफाल्टरों की प्रापर्टी को अटैच करवाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे डिफाल्टरों की सूची को कार्यालय में भी लगाया जाएगा।
- राजीव आनंद, कार्यकारी अभियंता, गोहाना बिजली निगम