Move to Jagran APP

मनोहर ने शासक नहीं संत के रूप में सत्ता चलाई : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल से पहले के सभी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं लेकिन अपने पांच साल के शासनकाल में इन पर कोई दाग नहीं लगा। उन पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता कि वे भ्रष्टाचारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 AM (IST)
मनोहर ने शासक नहीं संत के रूप में सत्ता चलाई : राजनाथ
मनोहर ने शासक नहीं संत के रूप में सत्ता चलाई : राजनाथ

जागरण संवाददाता, सोनीपत : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल से पहले के सभी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, लेकिन अपने पांच साल के शासनकाल में इन पर कोई दाग नहीं लगा। उन पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता कि वे भ्रष्टाचारी हैं। मनोहर ने शासक की तरह नहीं एक संत के रूप में सत्ता चलाई है। उन्होंने पांच साल में जो विकास कार्य किए हैं या शुरू किए हैं, इस चुनाव के बाद उसे औत गति मिलेगी। इसलिए वे यहां वोट मांगने आए हैं। वे रविवार को राई क्षेत्र के गांव जाखौली में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि धान-गेहूं की खरीद तो सभी राज्य करते हैं, लेकिन ज्वार, बाजारा, सूरजमुखी, आलू, गोभी की खरीद की किसी भी राज्य या सरकार ने नहीं सोची और न ही खरीद कराई। यह केवल हरियाणा में होता है और यह भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ही सोच है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बड़ा परिवर्तन गांव, गरीब, किसान व जवान के द्वारा ही होना है और मनोहर लाल भी इसी सोच के हैं। इसलिए उन्हें इस बार ज्यादा मजबूती देने का काम जनता को करना चाहिए। प्रदेश की योजना हो या केंद्रीय योजना, मुख्यमंत्री इसे तत्परता और पूरी गंभीरता से लागू करते हैं, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। नहीं तो, हरियाणा जैसे छोटे प्रांत में केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 लाख घर बनवाना छोटी बात नहीं है। यही मनोहर सोच है। यहां भवांतर भरपाई योजना लागू है। कोई सरकार ऐसा सोच भी नहीं सकती। उन्होंने पार्टियों के घोषणा पत्र पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा घोषणा पत्र कभी हवाई नहीं होता। जो पूरा हो सके, हम ऐसी ही घोषणा करते हैं। 2019 का घोषणा पत्र भी अक्षरश: लागू होगा। अनुच्छेद 370 हटाकर इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, चेयरमैन महाबीर सिंह, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, संजय चौहान, पार्षद नंदकिशोर, अनिल आंतिल, आरके ग्रोवर, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.