विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DCRUST में एडमिशन का आखिरी मौका, आज से होगी सातवीं फिजिकल काउंसिलिंग

Published: Mon, 31 Aug 2026 08:32 AM (IST)

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली ...और पढ़ें

31 अगस्त, तीन सितंबर और सात सितंबर को संबंधित विभाग में पहुंचकर काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे।

31 अगस्त, तीन सितंबर और सात सितंबर को संबंधित विभाग में पहुंचकर काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे।

HighLights

  1. DCRUST में 2026-27 सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू।

  2. सातवीं, आठवीं, नौवीं फिजिकल काउंसिलिंग की तिथियां घोषित।

  3. रिक्त सीटों पर पीजी, यूजी, सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीक्रस्ट) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 27 पीजी समेत कई पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने सातवीं, आठवीं और नौवीं फिजिकल काउंसिलिंग की तिथियां घोषित कर दी हैं। 31 अगस्त, तीन सितंबर और सात सितंबर को संबंधित विभाग में पहुंचकर काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे।

भरेंगे रिक्त बची हुई सीटें

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि सातवीं फिजिकल काउंसिलिंग 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे, आठवीं तीन सितंबर को और नौवीं काउंसिलिंग सात सितंबर को शुरू होगी। काउंसिलिंग का आयोजन विश्वविद्यालय में उपलब्ध रिक्त एवं बची हुई सीटों को भरने के लिए किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एडमिशन नोटिस के अनुसार सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करनी होगी।

सातवीं काउंसिलिंग में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त की रात 11:59 बजे तक है। आठवीं काउंसिलिंग के लिए तीन सितंबर की रात 11:59 बजे और नौवीं के लिए सात सितंबर की रात 11:59 बजे तक फीस जमा करनी होगी।

इन काेर्स में प्रवेश का अवसर

रिक्त सीटों पर एमएससी बायोटेक्नोलाॅजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंट साइंस, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी फिजिक्स, एमए इंग्लिश, एमबीए, एमएचए और एम.प्लान अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग सहित विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक सिविल हाईवे इंजीनियरिंग, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम, एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (वीएलएसआइ डिजाइन), एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक बायोटेक्नोलाॅजी और एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

एनईपी-2020 आधारित पाठ्यक्रमों में भी मौका

विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 आधारित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर दिया है।

इनमें बीए इंग्लिश (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च), बीबीए (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी बायोटेक्नोलाजी (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी केमिस्ट्री (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी मैथ (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च) और बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च) शामिल हैं।

इसके साथ ही अभ्यर्थी बीसीए (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च) के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले का अवसर भी उपलब्ध है।

वहीं विश्वविद्यालय के एडमिशन नोटिस में जिन कार्यक्रमों के साथ स्टार चिह्न दिया गया है, उनमें सीयूईटी-2026 का स्कोर भी मान्य होगा।