यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधि विश्वविद्यालय ने किया किया एमओयू, विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने को डा. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग के साथ एमओयू किया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने को डा. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के विधि विभाग के साथ एमओयू किया। दोनों विश्वविद्यालय आपस में शिक्षकों व विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने कहा कि कांसटीट्यूशनल ला, इंटरनेशनल ला, प्राइवेट ला, एनवायरमेंटल ला समेत कई महत्वपूर्ण विषय से संबंधित शैक्षिक सहयोग का आदान-प्रदान होगा। सेमिनार और क्रांफ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। शोध के लिए छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भी भेजा जाएगा। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। जब हम समूह में कार्य करते हैं, तब सार्थक परिणाम सामने आते हैं। इस दिशा में यह एमओयू सार्थक सिद्ध होगा। दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को पर्याप्त सहयोग मिलेगा। प्रो. मेहरा ने कहा कि अब तक 11 संस्थानों के साथ अनुबंध किया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य सहयोग द्वारा प्रस्तावित व्यापक संभावनाओं को खोज कर उन पर कार्य करना है।
