Move to Jagran APP

धर्म के पालन के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं भगवान श्रीकृष्ण: जैन

सोनीपत शहर में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म की पालना के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। मानव जीवन को अधर्म के रास्ते से धर्म के रास्ते पर लाने तथा मनुष्य को कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा देने वाले भगवान श्रीकृष्ण समाज के बडे पथ-प्रदर्शक हैं। हमें समाज को समृद्ध बनाने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुराने शहर में प्राचीन सिद्धपीठ श्री ठाकुर द्वारा पंचायती मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने श्रद्धालुओं संग पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को धारण करके शोभायात्रा के लिए रथ में स्थापित पूरे विधि-विधान से स्थापित करवाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 06:11 PM (IST)
धर्म के पालन के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं भगवान श्रीकृष्ण: जैन
धर्म के पालन के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं भगवान श्रीकृष्ण: जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म पालन के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। मानव जीवन को अधर्म के रास्ते से धर्म के रास्ते पर लाने तथा मनुष्य को कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा देने वाले भगवान श्रीकृष्ण समाज के बड़े पथ-प्रदर्शक हैं। हमें समाज को समृद्ध बनाने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

loksabha election banner

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुराने शहर में प्राचीन सिद्धपीठ श्री ठाकुर द्वारा पंचायती मंदिर परिसर में राजीव जैन ने श्रद्धालुओं संग पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को धारण करके शोभायात्रा के लिए रथ पूरे विधि-विधान से स्थापित करवाया। इस दौरान जैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समाज में महानायक की भूमिका में हैं। गरीब मित्र सुदामा से मित्रता निभाना, दुराचारी शिशुपाल का वध, धर्म मार्ग पर चलते हुए धर्मराज युधिष्ठिर के पक्ष में खड़े होकर जीत को सुनिश्चित करने वाले भगवान श्रीकृष्ण से अपने जीवन में पल-पल संदेश दिया है।

गीता ज्ञान के माध्यम से उन्होंने मानव को कर्म करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही यह संदेश भी दिया है कि कर्म के फल की ¨चता करने से कर्म प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हमें लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता है। इसके बाद शोभायात्रा बड़ा बाजार, हलवाई हट्टा, गंज बाजार, देवीवाड़ा होते हुए पुन: श्री ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

इस मौके पर समिति प्रधान विजय गौतम, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार गोयल, दीपक कुच्छल, कैलास चंद कुच्छल, मेहताब खत्री, राजीव खत्री, गजेंद्र गुप्ता, निर्मल जैन, राजेंद्र कुच्छल, महेंद्र वर्मा, प्रवीण गोयल, अमित कुच्छल, सौरभ ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.