Move to Jagran APP

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस

संस, राई : कुंडली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसकी शादी बहादुरगढ़ निवासी अंकित के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दक्षिणा भी दी थी। परंतु शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसने यह बात परिजनों को भी बताई पर लोक-लाज के चलते सब चुप रहे। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। अब प्रताड़ना दिनों-दिन बढ़ती जा रही थी। फिलहाल विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति अंकित, सास कमलेश, ननद सुमन, रितु मोनिका व देवर नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:07 PM (IST)
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस

संस, राई: कुंडली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसकी शादी बहादुरगढ़ निवासी अंकित के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दक्षिणा भी दी थी। परंतु शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसने यह बात परिजनों को भी बताई पर लोक-लाज के चलते सब चुप रहे। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। अब प्रताड़ना दिनों-दिन बढ़ती जा रही थी। फिलहाल विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति अंकित, सास कमलेश, ननद सुमन, रितु मोनिका व देवर नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.