Move to Jagran APP

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस

जासं, सोनीपत : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में भिवानी में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं उसके ननदोई संदीप ने उसके साथ छेड़खानी तक कर दी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में आ गई थी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। बाद में मामला समझौता कोर्ट में चला गया। जहां समझौता नहीं होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पति समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 04:47 PM (IST)
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस

जासं, सोनीपत: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में भिवानी में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं उसके ननदोई संदीप ने उसके साथ छेड़खानी तक कर दी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में आ गई थी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। बाद में मामला समझौता कोर्ट में चला गया। जहां समझौता नहीं होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पति समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.