Move to Jagran APP

निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आज से गूंजेगा धन निरंकार

हलदाना बोर्डर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 नवंबर से शुरू होने वाले संत समागम के लिए संत निरंकारी मंडल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:17 AM (IST)
निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आज से गूंजेगा धन निरंकार
निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आज से गूंजेगा धन निरंकार

जागरण संवाददाता, गन्नौर (सोनीपत) : हलदाना बोर्डर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 नवंबर से शुरू होने वाले संत समागम के लिए संत निरंकारी मंडल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु लगातार समागम स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंडल के सेवादार व पुलिस कर्मी व्यवस्था में पूरा सहयोग दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ जीटी रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

loksabha election banner

पहले दिन दोपहर करीब 1 बजे सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज जीटी रोड से समागम स्थल के मुख्य द्वार पर पहुंचेंगी। यहां उनका संत निरंकारी मंडल अध्यक्ष गोविद सिंह के नेतृत्व में बुके व फूलों की मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सद्गुरू माता खुली पालकी में सवार हो कर सत्संग पंडाल की तरफ बढ़ेंगी। इस दौरान उनके रास्ते के दोनों और खड़े श्रद्धालुओं का वे अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढे़ंगी। सुरक्षा के मद्देनजर योजना एवं सलाहकार बोर्ड खुली पालकी से आगे चलेंगे, जबकि सेवादार उनकी पालकी के साथ-साथ चलेंगे। इनमें विभिन्न देशों से आए सेवादार भी शामिल रहेंगे। विदेशी सेवादार स्लेटी रंग की पैंट व नीले रंग के कोट में पालकी के साथ चलेंगे। उनके स्वागत में सबसे आगे निरंकारी बैंड चलेगा जो मधुर ध्वनियों के साथ माता सुदीक्षा का स्वागत करेगा। जैसे ही सुदीक्षा माता पंडाल में पहुंचेंगी वहां उनका फिर से सेवादारों के इंचार्ज स्वागत करेंगे। इसके बाद माता सुदीक्षा श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए करीब दो बजे तक मंच पर पहुंचेंगी। मंच पर पहुंचने के बाद वे मानवता के नाम संदेश देंगी। इसके बाद कविताओं, वक्तव्य, गीता-भजनों के माध्यम से विभिन्न संत महात्मा अपने श्रद्धा भाव प्रकट करेंगे। अंत में माता सुदीक्षा रात साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक प्रवचन करेंगी।

8-8 कतारों में श्रद्धालु कर सकेंगे माता के दर्शन

सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के सत्संग पंडाल में पहुंचने के बाद महिला व पुरूष 8-8 अलग-अलग कतारों में दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सुदीक्षा महाराज यदि कुछ देर के लिए मंच से उठेंगी तो दर्शन करने वाली कतारों को सेवादारों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद जैसे ही सुदीक्षा महाराज मंच पर विराजमान होंगी तो तुरंत कतारों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। स्टेशन पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर लगातार समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन के बाहर पुलिस कर्मचारियों द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया है। इनके आलावा स्टेशन पर सैकड़ों सेवादार भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दे रहे हैं। कतारों में श्रद्धालुओं को स्टेशन से बाहर भेजा जा रहा है। सेवादारों द्वारा भीड़ अधिक होने पर कुछ देर के लिए अगली कतार खाली होने तक पीछे की कतार को रोक दिया जाता है।

सुरक्षा जांच के बाद समागम स्थल में प्रवेश

सेवादारों द्वारा स्टेशन के साथ लगते समागम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं व उनके बैग इत्यादी की सेवादारों द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद जैसे ही श्रद्धालु समागम स्थल में प्रवेश करते हैं, वहां उनके लिए निरंकारी मंडल द्वारा चाय व पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके बाद श्रद्धालुओं को उनके राज्यों व क्षेत्रों के अनुसार बसों व अन्य वाहनों पर बैठा कर निर्धारित ग्राउंड तक छोड़ दिया जाता है, जहां सैकड़ों टेंट में उनके रहने व लंगर की व्यवस्था निरंकारी मंडल द्वारा की गई है। पार्किंग के लिए बनाए गए हैं चार ब्लॉक

समागम में बसों व अन्य वाहनों की पार्किंग के चार ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए हैं। बाहर से आने वाली बसें व इस तरह के बड़े वाहन केवल गेट नंबर एक व चार से ही अंदर पार्किंग में जा सकेंगे, जबकि बसों के अलावा अन्य छोटे वाहन चारों गेट से पार्किंग ब्लॉक में पहुंच सकेंगे।

स्टेशन के साथ बना अस्थाई बाजार

तीन दिवसीय समागम लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी लेकर आया है। भोड़वाल माजरी स्टेशन के साथ लगती जगह पर स्थानीय व बाहरी लोगों द्वारा किराए पर जगह लेकर एक अस्थाई बाजार का निर्माण कर दिया गया है। यहां स्टेशन से उतरते ही लोग गर्म कपड़ों, खाद्य पदार्थों व अन्य चीजों की खरीदारी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.