Move to Jagran APP

बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर

सिटी थानाक्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक किशोर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपितों ने युवती को उठाकर ले जाने का प्रयास किया था। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपित भाग गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 10:49 PM (IST)
बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर
बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, सोनीपत: सिटी थानाक्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक किशोर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपितों ने युवती को उठाकर ले जाने का प्रयास किया था। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपित भाग गए। किशोर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिविल लाइन थानाक्षेत्र में पत्नी के सामने अश्लीलता कर रहे युवकों को रोकने पर एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों मामलों के आरोपित फरार हैं। घटना-1

loksabha election banner

सिटी थानाक्षेत्र की सेक्टर-23 चौकी के श्यामनगर में सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवती बाजार से अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि रास्ते में खड़े चार युवकों ने रास्ता रोक लिया। साइड से होकर निकलने का प्रयास किया गया तो एक युवक ने बाजू पकड़ ली और अश्लीलता शुरू कर दी। इस पर युवती और उसके भाई ने युवकों का विरोध किया और शोर मचा दिया। तब तक उनके तीन साथी और आ गए। इस पर आरोपितों ने किशोर को चाकू मार दिए। दो चाकू लगने से वह जमीन पर गिर गया और युवक युवती को खींचकर ले जाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपित युवक भाग निकले। युवती ने बताया कि वह चार युवकों अमन, अक्षय, रोहित और अंकुश को पहचानती है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। घायल किशोर को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना-2

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की सिक्का कालोनी में नशेड़ी युवकों ने अश्लीलता का विरोध करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिक्का कालोनी निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया कि रात में करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। बालिका स्कूल के बाहर चार छह युवक बैठे शराब पी रहे थे। शराबियों ने उन्हें देखते ही गालियां और अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इस पर सज्जन ने उन्हें टोकते हुए कहा कि महिलाओं को देखकर थोड़ी सभ्यता तो रखनी चाहिए। इस पर युवकों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से दो वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला को आगे तक पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि हमला करने वालों में दो युवक सुमित और मच्छी हैं। वह यहां पर नशा करने आते हैं। बाकी को वह नहीं पहचानते हैं।

श्यामनगर की घटना में आरोपित पड़ोस के ही रहने वाले हैं। जांच में चाकू लगने की पुष्टि नहीं हुई है। किशोर को चोट लगने से खून निकला है और उसका पैर टूट गया है। युवती को बयान दर्ज कराने बुलाया गया है। दोनों थानों की पुलिस को आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। छेड़छाड़ की घटना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह -शाम पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.