भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय में ओजोन परत संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, दीपांशु और कीर्ति ने जीते प्रथम पुरस्कार
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में ओजोन परत के महत्व और संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाषण प्रतियोगिता ...और पढ़ें

भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय में ओजोन परत संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
ओजोन परत के महत्व और संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम।
भाषण में दीपांशु, पोस्टर मेकिंग में कीर्ति प्रथम।
प्राचार्य ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ओजोन परत के महत्व एवं इसके संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की दीपांशु ने प्रथम, तृतीय वर्ष की वंदना ने द्वितीय और तृतीय वर्ष की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की कीर्ति ने प्रथम, अंतिम वर्ष की सानिया ने द्वितीय और प्रथम वर्ष के प्रतीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रो. कल्पना दहिया ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी का सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।
उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण में अपना योगदान दें।
