यूथ वीरंगनाओं ने जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किए गर्म वस्त्र
यूथ वीरंगनाओं की महिलाओं ने बेगू रोड पर जगदंबे पेपर मील के समीप जरूरतमंद महिलाओं में गर्म वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर अंजू सुजाता सुमन रेखा रानी सिमरन सुरभी सुमन इत्यादि महिलाएं मौजूद थी।
जागरण संवाददाता, सिरसा : यूथ वीरंगनाओं की महिलाओं ने बेगू रोड पर जगदंबे पेपर मील के समीप जरूरतमंद महिलाओं में गर्म वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर अंजू, सुजाता, सुमन, रेखा, रानी, सिमरन, सुरभी, सुमन इत्यादि महिलाएं मौजूद थी। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सभी को जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस प्रकार के लोगों की सेवा करने से सुख तथा मन की शांति प्राप्त होती है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि कर्म करते रहो, फल की इच्छा मत रखो। जो अच्छा काम करेगा, भगवान उसे फल अवश्य देगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया है।