युवा महोत्सव में पांच स्टेज पर होंगे एक साथ कार्यक्रम
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम पांच
जागरण संवाददाता, सिरसा :
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम पांच स्टेज पर एक साथ कार्यक्रम होंगे। विश्वविद्यालय में मल्टीपर्पज हॉल, सेमिनार हॉल में स्टेज तैयार किए गये हैं। विश्वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्सव को लेकर यूथ वेलफेयर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें तैयारियों की समीक्षा कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई। युवा महोत्सव में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव 15 से 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर
विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव मल्टीपर्पज व सेमिनार हॉल में स्टेज पर आयोजित किया जाएगा। मल्टीपर्पज हॉल में एक नंबर स्टेज से ही युवा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय में महोत्सव को लेकर जगह-जगह पुलिस बल व सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय में वीडियोग्राफी करवाने के साथ ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। किस दिन किस स्टेज पर क्या कार्यक्रम
15 नवंबर को मुख्य हॉल के अंदर बने स्टेज नंबर एक पर युवा महोत्सव में उद्घाटन, कोरियोग्राफी ए, हरियाणावी ग्रुप डांस ए, हरियाणवी सोलो डांस बी, सेमिनार हॉल में स्टेज नंबर 2 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, इंडियन ग्रुप डांस, इंडियन आरकेस्ट्रा, मल्टीपर्पज हॉल में स्टेज नंबर 3 पर काव्य संगोष्ठी, संस्कृत में, कांफ्रेंस हॉल 2 में स्टेज नंबर चार पर क्लासिकल सोलो, वेस्टर्न सोलो, कांफ्रेस हॉल 3 में स्टेल नंबर पांच पर पोस्टर मे¨कग, कार्टू¨नग के कार्यक्रम होंगे।
16 नवंबर को मेन हॉल के अंदर बने स्टेज नंबर एक पर नाटक, मिमिक्री, जनरल फोक सोग, हरियाणवी पोप सोंग, हरियाणावी ओस्कट्रा, सेमिनार हॉल में स्टेज नंबर 2 पर क्वाली, हरियाणावी ग्रुप डांस, वेस्ट्रन ग्रुप सोंग, मल्टीपर्पज हॉल में स्टेज नंबर 3 पर वाद विवाद प्रतियोगिता व श्लोकोच्चारण, कांफ्रेंस हॉल 2 में स्टेज नंबर चार पर हरियाणवी फोक सोंग, क्लासिकल वॉकल सोलो, भजन, गजल व शब्द आयोजित किए जाएंगे। कोफ्रेस हॉल 3 में स्टेल नंबर पांच पर आन दा स्पॉट पें¨टग, रंगोली, क्ले मॉड¨लग, मेहंदी, आन दी स्पॉट फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व पावर प्वाइंट कार्यक्रम होंगे।
17 नवंबर को मैन हॉल के अंदर बने स्टेज नंबर एक पर जनरल ग्रुप डांस, हरियाणावी सोलो डांस पुरूष व महिला आयोजित होंगे। इसी स्टेज से समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। स्टेज नंबर 2 पर नाटक, माइम, संस्कृत नाटक आयोजित किया जाएगा।
रत्नावली की तर्ज पर होगा युवा महोत्सव
विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय रत्नावली की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। युवा महोत्सव में करीब 63 कॉलेजों के 800 प्रतिभागी भाग लेने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय में महोत्सव में लिए सोमवार तक आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मूल कॉपी 14 नवंबर तक जमा करवानी जरूरी होगी। महोत्सव में 17 विधाएं संगीत, 6 विधाएं नृत्य की 5 विधाएं थियेटर की व 6 विधएं साहित्य व 11 विधाएं फाइन आर्टस की होगी। महोत्सव में हरियाणवी ग्रुप डांस, राजस्थानी डांस, पंजाबी डांस, एकल नृत्य, भगड़ा, गिद्दा, नाटक, गायन, सोलो डांस व अन्य कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। :::: विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां कर ली है। महोत्सव नियमानुसार आयोजित किया जाएगा।
प्रो. राजकुमार सिवाच, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू