प्रारंभिक भाषा को लेकर विद्यार्थियों की समय समय करें मानिटरिग
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को प्रारंभिक भाषा सिखाने को लेकर चंडीगढ़ से शिक्षा विभाग की प्रारंभिक भाषा की नोडल अधिकारी सिमरन ने स्कूलों में निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, सिरसा
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को प्रारंभिक भाषा सिखाने को लेकर चंडीगढ़ से शिक्षा विभाग की प्रारंभिक भाषा की नोडल अधिकारी सिमरन ने स्कूलों में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आनलाइन ग्रुप में भी प्रारंभिक भाषा सिखाने के लिए निर्देश जारी किए। इसके लिए समय-समय पर वाट्सएप ग्रुप भी अधिकारियों को मानिटरिग करने के लिए कहा गया। समय-समय पर करें आंकलन
शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी सिमरन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रारंभिक भाषा में कितनी पकड़ है, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रारंभिक भाषा को लेकर विद्यार्थियों का आंकलन भी करें। उन्होंने कहा कि आनलाइन ग्रुप के माध्यम से पढ़ाने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक भाषा का सुधार करने के लिए कविताएं व कहानियों पर मौखिक विचार किया जा रहा है। इसके साथ पाठ्य पुस्तक व चित्रात्मक, चित्र चार्ट का प्रयोग, विद्यार्थियों को सोचने व अनुभव सांझा, नई रचना, सामूहिक विचार रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं अपने शब्दों में कहानी, अभिनय करने, नई कहानी बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। भाषा सुधारने का किया जा रहा है कार्य
सहायक परियोजना अधिकारी शशि सचदेवा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अध्यापक प्रारंभिक भाषा सुधारने का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ आंकलन करने में अध्यापक सहयोग करेंगे। विभाग की टीम स्कूल में आंकलन करके रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में इस समय विभाग के वालंटियर विद्यार्थियों को निशुल्क प्रारंभिक भाषा का ज्ञान दे रह