Move to Jagran APP

शहर में डगमगाएगी सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर जाएंगे 240 सफाई कर्मचारी

दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी न

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:35 PM (IST)
शहर में डगमगाएगी सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर जाएंगे 240 सफाई कर्मचारी
शहर में डगमगाएगी सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर जाएंगे 240 सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो पाई जिसके कारण बुधवार से शहर के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाएगी। शहर में हर रोज 40 टन से अधिक कूड़े को निकाला जाता है। ऐसे में सफाई का कार्य न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो जाएंगे।

शहर में सफाई करने के लिए नगर परिषद के 240 कर्मचारी कार्य करते है। बुधवार से सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाने के बाद शहर वासियों को कचरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सातवें वेतन के एरियर न मिलने के कारण सभी सफाई कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद ईओ को मांग पूरी करने के लिए कहा और शाम पांच बजे तक कोई आश्वासन न मिलने सभी कर्मचारियों ने बुधवार को से काम बंद करने का निर्णय लिया। शहर में 240 सफाई कर्मचारी है और हर रोज शहर में 40 टन के लगभग कूड़ा निकाला जाता है। लेकिन हड़ताल किए जाने के बाद शहर में कूड़ा जमा होने के कारण शहर वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके है जिसके कारण शहर कूड़े में गंदगी ही गंदगी नजर आई थी। ऐसे में इस बार कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। अगर उनपर किसी तरह का कोई दबाव बनाया गया तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं सदस्यों ने कहा कि 2016 से ही उनको सातवें वेतन का एरियर नहीं मिल पाया। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। एक व्यक्ति का 60 से 70 हजार रुपये विभाग में अटके हुए हैं लेकिन विभागीय अधिकारी उनको एरियर नहीं दे रहे। भूख हड़ताल में प्रधान चंद्रशेखर, ¨छद्रपाल, रवि कुमार, ज्ञान चंद, संजय, राजेंद्र, रमेश कुमार, मेहंद्र, अनिल कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शहर वासियों को होगी अधिक परेशानी

शहर से हर रोज 40 टन से अधिक कूड़ा निकाला जाता है। इसके बाद भी पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में अब सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने के बाद समस्या कई गुणा तक बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले भी इस तरह की समस्या के कारण लोग काफी परेशान हो चुके है। कच्चे और पक्के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल

शहर में कच्चे और पक्के 240 कर्मचारी सफाई का कार्य करते है लेकिन एरियर न मिलने के कारण कच्चे कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में शहर में किसी भी क्षेत्र से कूड़े का उठान नहीं हो पाएगा। ऐसे में लोगों को भी इस समस्या को समझ कर सही जगह पर कूड़ा डालने के लिए जागरूक होना होगा। सभी कर्मचारियों का वेतन जल्द दे दिया जाएगा। लेकिन एरियर को लेकर भी उच्च अधिकारियों को लेटर डाल दिया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों को समझा कर काम पर लौटने के लिए कहा जा रहा है।

वीरेंद्र कुमार सहारण, ईओ, नगर परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.