महिलाओं को समर्पित है स्वाभिमान संस्था : राहुल शर्मा
जागरण संवाददाता, सिरसा: संस्था स्वाभिमान की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमें जिला प्रमुख
जागरण संवाददाता, सिरसा:
संस्था स्वाभिमान की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमें जिला प्रमुख व जिला शाखाओं गठन करने पर निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राहुल शर्मा एडवोकेट ने की।
राहुल शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से प्रदेश में समाज कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था महिलाओं की स्थिति मजबूत करने के लिए महिला संगठन आरम्भ करेगी। संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा तथा निकट भविष्य में संस्था की प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। इसके तहत महिला प्रकोष्ठ, कानूनी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था मूल रूप से महिला सुरक्षा, शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, महिलाओं के शोषण पर रोक तथा मौलिक व संवैधानिक अधिकारों के लिए अभियान शुरू करेगी जिसके तहत महिला सुरक्षा जागृति अभियान का शुभारम्भ आगामी 1 मार्च को किया जाएगा। यह अभियान पूर्ण रूप से समाज में महिलाओं को मजबूत करने का काम करेगा।
बैठक में उपप्रधान पवन बत्तरा, डॉ. सौरभ छाबड़ा, पवन कुमार, लक्की दुग्गल एडवोकेट, डा. अमित बिश्नोई, कुलदीप कुमार, राकेश सचदेवा, नागेश्वर यादव एडवोकेट, नवीन गोयल एडवोकेट, धर्मपाल ¨सह, निहाल ¨सह, हैप्पी बठला, संदीप कम्बोज, मुकेश कुमार गोदारा एडवोकेट, वेदप्रकाश एडवोकेट, देवीलाल, दर्शना रानी, किरणदीप कौर, वीरपाल कौर, सुखविन्द्र कौर, किरण रानी, भजन लाल, अमनदीप कम्बोज, मास्टर इन्द्रपाल, भरत कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, अनमोल चड्ढा, अंकुश अरोड़ा आदि मौजूद थे।