556 एनएचएम कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम
: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश भर में स्वास्थ्य से
जागरण संवाददाता, सिरसा :
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सिरसा जिला में 556 एनएचएम कर्मचारियों को शनिवार 12 बजे तक ड्यूटी पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया है। ड्यूटी पर वापस न लौटने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।
सिरसा में एनएचएम से जुड़े कुल 612 कर्मचारी हैं। इनमें से 57 कर्मचारियों में से कुछ ड्यूटी पर है तथा कुछ मेटरनिटी व अन्य लीव पर है। शुक्रवार दोपहर को हड़ताली कर्मचारियों को सीएमओ की तरफ से नोटिस जारी किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों के नाम, पद व ड्यूटी स्थान का उल्लेख किया गया है। कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया गया है कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को कहा गया है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। :::जिला के 556 कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे शनिवार दोपहर 12 बजे तक ड्यूटी पर लौट आएं। ड्यूटी पर न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय आदेशों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
- डा. वीरेश भूषण
डिप्टी सीएमओ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं अधिकारी
एनएचएम कर्मचारियों द्वारा नियमित किए जाने व अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों का धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। धरनातरत कर्मचारियों ने धरनास्थल पर मौन रखकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा कि कुछ अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट कमेटी जो भी निर्णय लेगी, उसी अनुसार कर्मचारी आंदोलन करेंगे तथा कमेटी की बिना अनुमति के कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं जाएगा।