Move to Jagran APP

नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल

संवाद सहयोगी, डबवाली : स्वास्थ्य विभाग में नियमित नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 05:02 PM (IST)
नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल
नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल

संवाद सहयोगी, डबवाली :

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग में नियमित नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। सुबह 10 बजे तक उपमंडल सरकारी अस्पताल में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में स्टाफ सदस्य सरोज, सुमन, सुनीता, सुषमा, मीनू, नीरज, सीमा, रजनीश, सिमरपाल, भावना आदि शामिल थीं। सांकेतिक हड़ताल के बाद नर्सिंग स्टाफ ने कार्यकारी एसएमओ सुदीप गोयल को मांग पत्र सौंपा। स्टाफ सदस्य बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे पुन: सांकेतिक हड़ताल करके सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगी। स्टाफ के अनुसार मांगों के बारे में वेल्फेयर एसोसिएशन नर्सिंग सरकार से मिल चुकी है। लेकिन मांगों पर अमल नहीं किया गया। मांगे केवल फाइल में दबकर रह जाती हैं। नर्सिंग स्टाफ के अनुसार नोबल व्यवसाय होने के बावजूद वे धरना देने को मजबूर हैं। सरकार उनकी योग्यता को दरकिनार कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.