विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा की ढाई साल की नव्यांशी के नाम निकली SUV, घर पहुंची खुशी तो झूम उठा परिवार; दैनिक जागरण के ड्रॉ में चमकी किस्मत

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:51 AM (IST)

दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका ऑफर के मेगा ड्रा में सिरसा की ढाई वर्षीय नव्यांशी गोस्वामी ने एसयूवी गाड़ी का ...और पढ़ें

दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल पहुंचे विजेता के घर। फोटो जागरण

दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल पहुंचे विजेता के घर। फोटो जागरण

HighLights

  1. ढाई वर्षीय नव्यांशी गोस्वामी ने जीती दैनिक जागरण की एसयूवी।

  2. ट्रिपल धमाका ऑफर के मेगा ड्रा में निकला पहला उपहार।

  3. दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने परिवार को बधाई दी।

जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के हुडा सेक्टर-20 निवासी ढाई वर्षीय नव्यांशी गोस्वामी के घर शनिवार को खुशी का माहौल था। दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के मेगा ड्रा में नव्यांशी के नाम एसयूवी गाड़ी का पहला उपहार निकला।

दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल विजेता के घर पहुंचे और परिवार को एसयूवी गाड़ी उपहार में निकलने पर बधाई दी। इस दौरान नव्यांशी के पिता नवदीप गोस्वामी और दादा हंसराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

परिवार में खुशी की लहर

उपहार निकलने की परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। दादा हंसराज ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण के नियमित पाठक हैं। ट्रिपल धमाका आफर के दौरान उन्होंने योजना के सभी कूपन भरकर अपनी ढाई वर्षीय पोती नव्यांशी गोस्वामी के नाम दैनिक जागरण सिरसा कार्यालय में जमा करवाए थे।

शनिवार को मेगा ड्रा में पहला उपहार एसयूवी गाड़ी निकलने की सूचना मिली तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल के विजेताओं के घर पहुंचे से परिवार के लिए यादगार पल बन गया।

इस अवसर पर हिसार से सीनियर मैनेजर पीएसएम अजीत सिंह भदौरिया, दैनिक जागरण सिरसा ब्यूरो इंचार्ज सनमीत सिंह थिंद, असिस्टेंट मैनेजर एडमिन प्रवीन कुमार, रिपोर्टर अमनदीप कंबोज, सिरसा एजेंसी संचालक संजय भल्ला भी उपस्थित रहे।