Move to Jagran APP

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में केयूके ने पूछे थे प्रश्न, दो साल बाद उन्हीं प्रश्नों को लोक सेवा आयोग ने दोहराया

संवाद सहयोगी डबवाली लोक प्रशासन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुई भर्ती परीक्षा में ख

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 06:16 AM (IST)
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में केयूके ने पूछे थे प्रश्न, दो साल बाद उन्हीं प्रश्नों को लोक सेवा आयोग ने दोहराया
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में केयूके ने पूछे थे प्रश्न, दो साल बाद उन्हीं प्रश्नों को लोक सेवा आयोग ने दोहराया

संवाद सहयोगी, डबवाली : लोक प्रशासन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुई भर्ती परीक्षा में खामियां उजागर हुई है। महिला परीक्षार्थी प्रियंका पारीक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को भेजी शिकायत में दावा किया है कि वर्ष 2018 में पीएचडी प्रवेश के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जो सवाल पूछे थे, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उन्हीं को दोहराया है। परीक्षार्थी के अनुसार परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से 33 प्रश्न पीएचडी प्रवेश परीक्षा से कॉपी किए गए है।

loksabha election banner

प्रियंका पारीक ने बताया कि पांच प्रश्नों के ऑप्शन गलत हैं। प्रश्न पत्र कोड बी के प्रश्न संख्या 40, 41, 51, 73 तथा 89 को गलत बताया है। परीक्षार्थी का कहना है कि पांच गलत प्रश्नों के अतिरिक्त पांच प्रश्नों के उत्तर गलत हैं। कोड बी की प्रश्न संख्या 4, 10, 35, 36 तथा 68 के उत्तर गलत हैं। प्रियंका के अनुसार आयोग ने उत्तर कुंजी में गलत उत्तरों को सही बताया है। इसके अतिरिक्त प्रश्न पत्र के हिदी अनुवाद में खामियां हैं। परीक्षार्थी ने उपरोक्त तथ्यों के आधार पर परीक्षा को रद करके पुन: परीक्षा का आयोजन करवाए जाने की मांग की है। इन सवालों को गलत बताया

प्रश्न संख्या 40 : निम्न में से कौन एक लोक निगम नहीं है?

1. इंडियन एसयरलाइंस 2. जीवन बीमा निगम 3. भारतीय रिजर्व बैंक 4. दामोदर घाटी निगम

शिकायतकर्ता : चारों विकल्प ही निगम हैं।

प्रश्न संख्या 41 : निम्न में से कौन एक कंपनी महारत्न नहीं है?

1. ओएनजीसी 2. एनटीपीसी 3. बीपीसीएल 4. एसएआइएल

शिकायतकर्ता : चारों विकल्प महारतन हैं। बीपीसीएल को 11 सितबर 2017 को महारतन का दर्जा दिया गया है। उत्तर कुंजी में इसे सही उत्तर माना गया है।

प्रश्न संख्या 51 : केंद्रीय सचिवालय सेवा का जन्म कब हुआ?

1. 1950 2. 1952 3. 1935 4. 1947

शिकायतकर्ता : सही विकल्प होना चाहिए था 1946।

प्रश्न संख्या 73 : निम्न में से किसने टिप्पणी की हे कि हमें ज्यादा सरकार की आवश्यकता नहीं, हमें बेहतर सरकार की आवश्यकता है।

1. आस्बोर्न 2. गेब्लर 3. पोलित 4. रीजन ब्लूम

शिकायतकर्ता : इसका सही उत्तर आस्बोर्न एवं गेब्लर है। जबकि दोनों को अलग-अलग विकल्प में दिया गया है।

प्रश्न संख्या 89 : समपा‌र्श्वीय समाज में प्रशासनिक उप व्यवस्था मानी जाती है?

1. ब्यूरो 2. चैंबर 3. ऑफिस 4. सेलर

शिकायतकर्ता : इसका सही उत्तर साला है। प्रश्न पत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की गई है। विकल्प डी की त्रुटिपूर्ण टाइपिग द्वारा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.