सुबह आठ बजे तक न्यूनतम पारा रहा 7 डिग्री
सर्दी के मौसम में कंपकंपाने वाली ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ने लग
जागरण संवाददाता, सिरसा :
सर्दी के मौसम में कंपकंपाने वाली ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के समय 8 बजे तक ठंड का असर रहने लगा है। इसके बाद शाम के 5 बजे फिर से तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने से दिनभर लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहा।
---शाम को 5 बजे बाद फिर से बढ़ी ठंड
शनिवार को ठंड के कारण शनिवार को सुबह 6:30 बजे 7 डिग्री तापमान पहुंच गया। इसके बाद सुबह 8 बजे तक 7 डिग्री तापमान रहा। वहीं सुबह 8:15 बजे तापमान 8 डिग्री होने के साथ फिर से बढ़ने लगा। सूर्य की तपिश जैसे-जैसे बढ़ने लगी। तापमान फिर से बढ़ने लगा। सुबह के 8:45 बजे 12 डिग्री तक पहुंच गया। 10:30 बजे तक तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के 1 बजे तापमान 23 डिग्री तक रहा। शाम को 5 बजे तक 23 डिग्री तापमान रहा। इसके बाद फिर से ठंड का असर बढ़ने लगा। फसल के लिए ठंड जरूरी
ठंड का असर जैसे जैसे बढ़ने लगा है। इससे गेहूं व सरसों की फसल को काफी फायदा मिल रहा है। ठंड के कारण फसल का तेजी से बढ़वार होगी। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। जिले में गेहूं की 3 लाख हेक्टेयर, सरसों की 50 हजार हेक्टेयर व चना की 10 हजार हेक्टेयर पर बिजाई होती है। किसान अभी भी गेहूं की बिजाई करने में लगे हुए हैं।