बढ़ने लगी गर्मी, 38 डिग्री तक पहुंचा पारा
सिरसा मौसम में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को तापमान 38 डिग्री
जागरण संवाददाता, सिरसा :
मौसम में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। दिन भर लोग तेज धूप का सामना करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवाओं के साथ-साथ बादलों की गर्जना हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है।
शनिवार को धूप भी सुबह 7 बजे निकल गई थी। सुबह 9 बजे से ही मौसम में गर्मी बढ़ गई। आसमान दिन भर साफ ही रहा, इसलिए तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गई।
जगह जगह लगी जूस की रेहड़ी
गर्मी बढ़ने के साथ सड़कों पर पेय पदार्थ की बिक्री भी बढ़ गई है। सड़कों पर जूस, नींबू पानी व अन्य पेय पदार्थ की रेहड़ियों की संख्या भी बढ़ गई है। जगह-जगह सड़कों पर रेहड़ी नजर आने लगी है। दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान नजर आने लगी।
-पिछले दिनों में ऐसे बढ़ा तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
1 मार्च 18 डिग्री 36 डिग्री
2 मार्च 17 डिग्री 34 डिग्री
3 मार्च 19 डिग्री 35 डिग्री
4 मार्च 20 डिग्री 37.4 डिग्री
5 मार्च 21 डिग्री 31.0 डिग्री
6 मार्च 23 डिग्री 38 डिग्री