Move to Jagran APP

सीडीएलयू में छात्र संगठनों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

जागरण संवाददाता, सिरसा : चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 03:04 AM (IST)
सीडीएलयू में छात्र संगठनों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
सीडीएलयू में छात्र संगठनों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

जागरण संवाददाता, सिरसा : चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। आमरण अनशन पर बैठे दूसरे कर्मचारी की भी रविवार रात्रि को तबीयत बिगड़ गई। जिस पर कर्मचारी को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय की रोड पर रोष मार्च भी निकाला। वहीं कर्मचारियों ने एडम ब्लाक के सामने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

loksabha election banner

छात्रों ने की नारेबाजी

विश्वविद्यालय में सुबह से ही छात्र पहुंचने लगे। इसके बाद धरना दे रहे कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। जिसको लेकर टी¨चग ब्लाक में ब्लाक के अंदर जाकर दूसरे छात्रों को कक्षाएं नहीं लगाने का अनुरोध किया गया। छात्रों के जाने के बाद कक्षाएं फिर से लगती रही। छात्र नेता कर्ण कस्वां ने कहा कि विवि में पिछले कई दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिसके कारण छात्रों के जरूरी कार्य नहीं हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के परीक्षा परिणाम भी देरी से आएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को मांगे पूरी नहीं कर रहा है।

आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारी की बिगड़ी हालत

विश्वविद्यालय में आमरण-अनशन पर बैठे दूसरे कर्मचारी देवीलाल की हालत बिगड़ गई। जिस पर उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले श्रवण कुमार को भी एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्रवण की हालत में जहां कुछ सुधार है।

छात्र बैठा भूख हड़ताल पर

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का समर्थन छात्र हित विद्यार्थी परिषद के नेता अमित जमालिया भूख हड़ताल पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा किया जाना चाहिए। वहीं कर्मचारियों ने दिनभर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। नॉन टी¨चग एसोसिएशन के प्रधान बजरंग शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर कोई ध्यान विवि प्रशासन नहीं दे रहा है। आमरण अनशन पर बैठे दोनों कर्मचारियों की हालत बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा। जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होगी। इस मौके महासचिव कुलदीप गहलावत, महेंद्र ¨सह बैनीवाल, सुरेन्द्र दलाल, रविन्द्र सैनी, रणबीर, सत्यवान कुंडु, देवेन्द्र हुड्डा, सुंदर लाल, रेणु शर्मा, धर्मपाल, राकेश, महेश, धर्मवीर मौजूद थे।

--- सर्व कर्मचारी संघ ने समर्थन देने का किया ऐलान

विश्वविद्यालय में धरनारत कर्मचारियों को समर्थन के लिए सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विवि के कर्मचारियों से अब तक की विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही विवि प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया तो आगामी संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिला प्रधान मदनलाल ने कहा कि 21 से 27 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय पर पड़ाव डाला जाएगा व 28 मार्च से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.