Move to Jagran APP

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 250 करोड़ का लेन देन प्रभावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का सिरसा में भी प्रभाव देखने को मिला। हड़ताल से कामकाज पूर्णत: ठप रहा तथा करीब 3000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक उपभोक्ताओं को हड़ताल के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चला।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 05:14 PM (IST)
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 250 करोड़ का लेन देन प्रभावित
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 250 करोड़ का लेन देन प्रभावित

जागरण संवाददाता, सिरसा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का सिरसा में भी प्रभाव देखने को मिला। हड़ताल से कामकाज पूर्णत: ठप रहा तथा करीब 3000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक उपभोक्ताओं को हड़ताल के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चला। जिला में बैंक : 58 (प्राइवेट बैंक अलग)

loksabha election banner

हड़ताल में शामिल शाखाएं - 200

हड़ताली कर्मचारी - 3000

लेन देन प्रभावित : 250 करोड़ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर की गई हड़ताल के तहत आंबेडकर चौक के निकट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के आगे बैंक कर्मचारियों ने धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 1 नवंबर 2017 से वेज रिविजन बकाया है। सरकार छह फीसद देना चाहती है जबकि कर्मचारियों की मांग है कि 25 फीसद रिविजन मिले। इसके साथ ही बैंक कर्मचारी सरकार के बैंकों के विलय के निर्णय के खिलाफ है। केंद्र सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के आपसी विलय की घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि देशभर में लाखों बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है और अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो यह आंदोलन अनिश्चतकालीन के लिए भी शुरू हो सकता है।

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में नरेश नारंग, देवेंद्र भूषण, नरेश मुखीजा, राकेश सूद, अशोक कंबोज, हरीश मोंगा, जयचंद कंबोज, वेद प्रकाश, विजय मेहता, भूषण ¨सगला, हरबंस नारंग, मनजीत सेठी, र¨वद्र भूषण, तरसेम अरोड़ा सहित काफी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद थे।

हड़ताल में ये यूनियनें हैं शामिल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर की गई हड़ताल में अनेक बैंक कर्मचारी यूनियन भाग ले रही है। जिनमें एआइबीइए, आइबॉक, एनसीबीइ, एआइबीओए, बीइएफआइ, आइएनबीइएफ, एनबॉक, एनओबीडब्लयू तथा एनओबीओ शामिल है। सभी यूनियनें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के बैनर तले देशभर में हड़ताल कर रही है, जिसमें 14 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल है। हड़ताल में सरकार व शेडयूल बी बैंक शामिल है। हड़ताल के बारे में जानकारी न होने के कारण अनेक उपभोक्ता बैंकों के चक्कर लगाकर वापस लौट रहे थे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्लीयरेंस हाऊस से करोड़ों रुपये के चेक पास नहीं हुए। इससे पहले बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। जिसके बाद शनिवार व रविवार को अवकाश था।सोमवार को बैंक खुले थे। मंगलवार को क्रिसमिस की छुट्टी होने के कारण फिर अवकाश था तथा बैंक बंद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.