Move to Jagran APP

भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक में बनी रणनीति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कार्यकर्ता अपने से संबंधित

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 10:34 PM (IST)
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक में बनी रणनीति
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक में बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कार्यकर्ता अपने से संबंधित बूथ की कार्यरचना पर फोकस करें तो लक्ष्य बहुत आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल 11 सदस्यों से जनसंघ की शुरुआत हुई थी लेकिन आज इसके 11 करोड़ सदस्य हैं। वे पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र पालक-प्रमुख की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जिलाध्यक्ष य¨तद्र ¨सह एडवोकेट, चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, जिला प्रभारी श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, डा. वेद बैनीवाल उपस्थित थे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रकृति तभी साथ देती है, जब आप तैयार होते हैं और आज परिस्थितियां भी अनुकूल हैं। इसलिए कार्यकर्ता यदि और मजबूती के साथ कार्य करें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत सकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा में ऑनलाइन 32 लाख कार्यकर्ता बनाए गए थे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले अवगुण व दोषों से युक्त सरकारें एक दूसरे को रिप्लेस करती थी लेकिन व्यवस्था कभी नहीं बदली। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश व प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। बीजेपी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में गिरावट आई है तथा राजनीतिक संरक्षण में अपराध का उन्मूलन हुआ है। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान है और कार्यकर्ता के बल पर ही आगामी लोकसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी फिर से अपनी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, परिवारवाद, क्षेत्रवाद, भाई भतिजावाद मुक्त सरकार है। आज भारतीय जनता पार्टी ने भारत माता के वैभव को बुलंदियों पर पहुंचाया है, यह स्वर्णीम युग है तथा देश सही दिशा में आगे बढ रहा है।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी रानियां चेयरमैन शीशपाल कंबोज, मार्केट कमेटी ¨डग चेयरमैन राजबीर गोदारा, सदस्य हरियाणा सफाई कर्मचारी चयन आयोग चंद्रपाल बोस्ती, श्याम बजाज, विजय वधवा, राजेंद्र ¨सह देसूजोधा, देव कुमार शर्मा, चेयरमैन सुरेंद्र नेहरा, रेणु शर्मा, गुरदेव ¨सह राही उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.