विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा: मां का अफेयर सह न सका बेटा... दोनों का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर लाशें लेकर सीधा थाने पहुंचा

Published: Sat, 29 Nov 2025 10:01 AM (IST)

सिरसा के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

थाना परिसर में खड़ी पिकअप जिसमें युवक शवों को लादकर लाया l जागरण

थाना परिसर में खड़ी पिकअप जिसमें युवक शवों को लादकर लाया l जागरण

HighLights

  1. बेटे ने मां और प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या

  2. अवैध संबंधों के चलते वारदात को दिया अंजाम

  3. शवों के साथ थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव थेहड़ सिकंदरपुर में वीरवार देर रात एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शुक्रवार सुबह युवक दोनों शवों को पिकअप वाहन में लेकर स्वयं सदर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए अपराध कबूल लिया।

मृतकों की पहचान सिकंदरपुर थेहड़ निवासी 50 वर्षीय अंगूरी देवी और 52 वर्षीय लेखचंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हत्या का मूल कारण मां के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

बेटे ने दोनों को एक कमरे में देखा

वीरवार रात्रि अंगूरी देवी ने अपने पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी लेखचंद को घर बुला लिया। इस बात की भनक उसके बेटे राजकुमार को लगी तो दोनों को कमरे में साथ देखकर वह आपा खो बैठा और उसने दोनों को चुन्नी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार स्वयं दोनों शवों को पिकअप में लेकर थाने पहुंच गया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में चल रही चर्चा, सामाजिक ताने व बदनामी ने उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही थी। वीरवार रात दोनों को एक साथ देखकर आवेश में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मृतक लेखचंद के स्वजन ने आने से किया मना पुलिस के अनुसार लेखचंद के शव के पोस्टमार्टम के लिए उसके स्वजन से संपर्क किया गया, लेकिन उसकी पत्नी जो गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी के लिए गई है, उसने आने से इंकार कर दिया। लेखचंद गांव में बुजुर्ग पिता के साथ अकेले ही रह रहा था।