Move to Jagran APP

एक से शुरू हुआ लघु उद्योग तो अब 50 को रोजगार

डबवाली निवासी ललित बांसल तथा अरुण शर्मा गरीबी उन्मूलन में अहम योगदान नि

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:35 PM (IST)
एक से शुरू हुआ लघु उद्योग तो अब 50 को रोजगार
एक से शुरू हुआ लघु उद्योग तो अब 50 को रोजगार

संवाद सहयोगी, डबवाली : डबवाली निवासी ललित बांसल तथा अरुण शर्मा गरीबी उन्मूलन में अहम योगदान निभा रहे हैं। दोनों शहर से सटे पंजाब इलाके में लघु उद्योग चलाते हैं। जिसमें 50 परिवारों को रोजगार मुहैया करवा रखा है। यहीं नहीं इन परिवारों के सुख-दु:ख में सहयोगी हैं। हर वर्ष संबंधित कर्मचारी का स्वास्थ्य बीमा करवाते हैं तो वहीं बच्चे-बूढ़े बीमार हो जाएं तो उपचार करवाते हैं। सीजन के दौरान रात करीब 11 बजे एक कर्मचारी का भाई सड़क हादसे में घायल हो गया। सूचना आने पर फैक्टरी संचालक खुद मौका पर पहुंचे। हालांकि घायल फैक्टरी का कर्मचारी नहीं था। सिरसा में उसका कई दिन उपचार चला। इलाज का पूरा खर्च स्वंय उठाकर उसकी जिदगी बचाई। एक अन्य मामले में कर्मचारी को घर पर चोट लगी थी। परिवार की माली हालत को देखते हुए संचालक ने उसका इलाज करवाया। इंडस्ट्री संचालक जो कूलर बेचते हैं, उसमें से कुछ हिस्सा कर्मचारियों की सहायता के लिए रखते हैं। यह पैसा वेतन से अलग होता है। इस रुपये का उपयोग ऐसे कई मामले हैं, जो सीजन या फिर ऑफ सीजन में घटित होते हैं। संचालक परिवारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

loksabha election banner

बता दें, दोनों ने वर्ष 2003 में कूलर इंडस्ट्री के नाम से उद्योग शुरु किया था। नई तकनीक के साथ खुद को परिवर्तित किया। मेहनतकशों की संख्या 10 गुणा कर दी। इंडस्ट्री पर 50 परिवार निर्भर हैं। जो कूलर का निर्माण करते हैं। इंडस्ट्री में कार्य करने वाले लोग हमारे लिए कर्मचारी नहीं, बल्कि कर्मयोगी हैं। उनके कर्म हैं तो ही इंडस्ट्री तरक्की की राह पर अग्रसर है। संचालक होने के नाते कर्मयोगी के परिवार की छोटी-छोटी जरुरतों को पूरा करना हम अपना फर्ज समझते हैं।

-ललित बांसल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.