विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी के विवाद में सालों की एंट्री, राजस्थान से सिरसा पहुंचे; घर में घुसकर जीजा समेत तीन को पीटा

Published: Sun, 16 Aug 2026 05:05 PM (IST)

पति-पत्नी के विवाद के बाद राजस्थान से आई महिला के भाइयों ने सिरसा के जमाल गांव में पति और दो ...और पढ़ें

घर से खींचकर गली में लेकर आए और मारपीट की। (सांकेतिक फोटो)

घर से खींचकर गली में लेकर आए और मारपीट की। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नाथूसरी चौपटा के गांव जमाल का मामला। 

  2. पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए हमलावर।

  3. लोगों के पहुंचने पर हथियार छोड़कर भागे।

जागरण संवाददाता, सिरसा। नाथूसरी चौपटा के गांव जमाल में पति-पत्नी की कहासुनी के बाद राजस्थान से आए महिला के भाइयों ने अपने जीजा समेत तीन लोगों को घर में घुसकर पीटा। 

शिकायत के अनुसार, गांव जमाल निवासी अमीर खान की शादी करीब चार वर्ष पहले राजस्थान के नोहर निवासी नसीम के साथ हुई थी। पिछले तीन-चार महीने से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। 14 अगस्त की शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई और नसीम अपने मायके से भाई को बुलाने की बात कहकर घर से चली गई।

खतरे की आशंका के चलते सिकंदर और अमीर खान अपना घर बंद कर चाचा के मकान में चले गए। रात करीब साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार सफेद पिकअप वहां आकर रुकी। उसमें अमीर खान का साला फिरोज खान, उसका दोस्त ओमी तथा नसीम सहित चार अन्य युवक सवार थे।

सभी घर में घुस गए और सिकंदर व अमीर खान को बाहर गली में खींच लाए। फिरोज ने अमीर खान के सिर पर कापा मार दिया। अन्य युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर इकबाल और संजय के साथ भी मारपीट की। एक युवक ने संजय को भी डंडा मार दिया।

शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित हथियार छोड़कर पिकअप से फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिकंदर व अमीर खान को रेफर कर दिया गया, जबकि संजय की मरहम-पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।