विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sirsa Vidhan Sabha Chunav Result 2024: इस बार नहीं उड़ पाई गोपाल कांडा की 'पतंग', कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने काट दिए डोर

Published: Mon, 07 Oct 2024 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:11 PM (IST)

Sirsa Election Result 2024 गोपाल कांडा का किला ढह गया। गोकुल सेतिया ने गोपाल कांडा को पटखनी दे दी। गोकुल ...और पढ़ें

Sirsa Vidhan Sabha Chunav Result 2024: गोकुल के सामने गोपाल कितना मजबूत?
Sirsa Vidhan Sabha Chunav Result 2024: गोकुल के सामने गोपाल कितना मजबूत?

डिजिटल डेस्क, सिरसा। Sirsa Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इस बार हिसार विधानसभा सीट का जीत का स्वाद बदल गया। कई बार से इस सीट पर जीत रहे गोपाल कांडा को हार का स्वाद चखना पड़ा। 

गोपाल कांडा की इस बार पतंग नहीं उड़ी और उनका किला ढह गया। कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने उन्हें पटखनी दे दी। पिछले चुनाव में गोकुल सेतिया को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन कांग्रेस ने गोकुल सेतिया पर इस बार भी दांव चला था। जो कामयाब हो गया। गोकुल सेतिया ने 7 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

कट गई गोपाल कांडा की पतंग

हरियाणा के सिरसा की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा विधायक गोपाल कांडा थे। कांग्रेस ने इस बार भी गोकुल सेतिया पर दांव चला था। इस सीट पर गोपाल और गोविंद के बीच लड़ाई दिलचस्प बन गई थी। बीजेपी ने इस सीट पर गोपाल कांडा को समर्थन दिया था। अंतिम पिरणाम में गोकुल सेतिया ने बाजी मार ली।

गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा ने इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ शामिल हो गए थे। लेकिन बीजेपी ने इस सीट पर गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया। इस सीट पर बीजेपी ने पहले रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा था।  

2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

2019 के विधानसभा चुनाव में हलोपा के गोपाल कांडा ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के गोकुल सेतिया को हार का सामना करना पड़ा।