सिरसा में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, तीन मामले आए सामने; एक मरीज ने तोड़ा दम
सिरसा में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक मरीज की हिसार में मौत हो गई ...और पढ़ें

सिरसा में स्वाइन फ्लू के तीन केस, एक की मौत।
HighLights
सिरसा में स्वाइन फ्लू के तीन मामले, एक की मौत।
एक छात्र ठीक हुआ, महिला पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती।
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर आइसोलेशन वार्ड बनाया।
जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा के सिरसा में स्वाइन फ्लू के तीन मामले आए है। हालांकि, इसमें से एक मरीज की मौत दो दिन पहले हिसार के जिंदल अस्पताल में हो चुकी है। जबकि एक बच्चा ठीक हो गया है।
वहीं, एक महिला पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है, जिसकी हालत स्थिर है। मरीजों के संपर्क में आने वाले स्वजन को आइसोलेट किया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सिरसा के चतरगढ़ निवासी एक सिक्योरिटी गार्ड को बुखार, खांसी और लीवर में इंफेक्शन था। उसे हिसार के ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर एंड रिसर्च में दाखिल करवाया गया। लीवर में इंफेक्शन के कारण निमोनिया हो जाने के कारण दो दिन पहले उसकी मौत हो गई।
वहीं, सिरसा में सेक्टर 19 निवासी एक छात्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद 21 अगस्त को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसकी तबीयत में सुधार ना होने पर उसके सैंपल लेकर दिल्ली लैब में भेजे गए। जिसके बाद उसके स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। हालांकि, तबीयत में सुधार होने के बाद छात्र को छुट्टी दे दी गई।
वहीं एक महिला को बुखार, खांसी आने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया है और अब उसकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू का अलर्ट जारी होने के बाद सिरसा में 6 बैड का आइसोलेटड वार्ड बनाया हुआ है। जिसमें मरीजों की देखभाल की जा रही है।
