सिरसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ड्राइवर पर केस दर्ज
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल माखोसरानी निवासी संदीप कुमार की उपचार के बाद घर पर मौत हो ...और पढ़ें
-1791632282390_m.webp)
सिरसा में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
संदीप कुमार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत।
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
मृतक के भाई मनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल माखोसरानी निवासी संदीप कुमार की उपचार के बाद घर पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनोज के अनुसार 17 सितंबर की रात संदीप घर से घूमने निकला था। इसी दौरान चौपटा-भट्टू रोड पर उसके साथ हादसा हो गया।
घायल संदीप को पहले सीएचसी नाथूसरी चौपटा, फिर नागरिक अस्पताल सिरसा और बाद में अग्रोहा रेफर किया गया। इसके बाद उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 24 सितंबर को उसके सिर का आपरेशन हुआ। 30 सितंबर को छुट्टी मिलने पर स्वजन उसे घर ले आए।
मनोज ने बताया कि दो अक्टूबर को दवा देते समय संदीप ने उसे किसी वाहन की टक्कर लगने और चालक के मौके से फरार होने की बात बताई थी। उसी दिन दोपहर में संदीप की मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब मनोज ने पुलिस से अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
