विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा के नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों का अद्भुत जज्बा, 142 दिन में बनाई भव्य गोशाला

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:32 PM (IST)

नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने केवल 142 दिनों में श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण कर एक अद्भुत मिसाल पेश ...और पढ़ें

सिरसा के नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों का अद्भुत जज्बा (जागरण फोटो)

सिरसा के नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों का अद्भुत जज्बा (जागरण फोटो)

HighLights

  1. ग्रामीणों ने 142 दिनों में भव्य श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण किया

  2. सिरसा जिले की 149वीं गोशाला, बेसहारा गोवंश को मिलेगा सहारा

  3. ग्राम पंचायत ने गोशाला निर्माण हेतु 5 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई

जागरण संवाददाता,  नाथूसरी चौपटा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा के ग्रामीणों के जज्बा ने गांव में भव्य गोशाला 142 दिन में बना दी। सिरसा जिला की इस 149वीं गोशाला में अब बेसहारा गोवंश को सहारा मिलेगा।

गांव के ग्रामीणों ने श्री सांवरिया गोशाला में गो प्रवेश के आगमन पर शनिवार को विधि-विधान से पूजन और गो-सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित किया गया। बता दें कि सिरसा जिला में पहले 148 गोशाला है। इनमें से 139 गोशाला पंजीकृत है। इन गोशाला में 52 हजार गोवंश है।

गोशाला के प्रधान कृष्ण दून ने बताया कि गांव में श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के द्वारा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर 14 मई को रखा गया था। सांवरिया गोशाला में अब गोवंश प्रवेश हो चुका है। गोशाला में 2 हाल, शैड व पानी की व्यवस्था की गई है। गोशाला में जो कार्य रह गए है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

पंचायत ने उपलब्ध करवाई भूमि

गांव में श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ग्राम पंचायत ने 5 एकड़ भूमि गोशाला के लिए उपलब्ध करवाई है। गांव में बन रही भव्य गौशाला के लिए सभी का सहयोग लिया जा। जिससे गौशाला में गोवंश की अच्छी सेवा की जा सके। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विक्रम कालेरा, राजेंद्र कडवासरा, सतवीर सिंह, राजबीर सिंह,ख् कृष्ण कुमार न्यौल, राजपाल कालेरा, राममूर्ति ग्रामीण मौजूद रहे।