विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में 5000 रुपये मांगने की रंजिश में किसान पर हमला, पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया केस

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:51 PM (IST)

चौबुर्जा गांव, सिरसा में 5000 रुपये के विवाद को लेकर किसान कृष्ण कुमार पर हमला किया गया।

सिरसा में 5000 रुपये मांगने की रंजिश में किसान पर हमला (फाइल फोटो)

सिरसा में 5000 रुपये मांगने की रंजिश में किसान पर हमला (फाइल फोटो)


HighLights

  1. सिरसा के चौबुर्जा गांव में किसान पर हमला।

  2. पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद।

  3. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सिरसा : चौबुर्जा गांव में पांच हजार रुपये की रकम मांगने को लेकर हुए विवाद में किसान कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कई युवक खेत स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे और कृष्ण कुमार के सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद अन्य युवकों ने भी उसके नाक, आंख, पीठ और टांगों पर चोटें मारीं। घायल को स्वजन ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को दिए बयान में 54 वर्षीय कृष्ण कुमार ने बताया कि चार सितंबर की शाम वह खेत में ट्यूबवेल पर मौजूद था। इसी दौरान रवि, उसकी पत्नी, अरुण, पवन और तीन-चार अन्य युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक के पास तलवार और अन्य के पास डंडे थे। शोर मचाने पर रवि ने उसके सिर में डंडा मार दिया। शोर सुनकर खेत पड़ोसी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम थेहड़ मोहल्ला निवासी बबलू बताया। हालांकि, वह भी अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया। कृष्ण कुमार के अनुसार उसे रवि से पांच हजार रुपये लेने थे और इसी रकम को लेकर रंजिश के चलते हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।