सिरसा की बेटी दिव्या मिढा बैनीवाल ने जीता मिसेज इंडिया 2026 का खिताब, पिता ने भाग लेने के लिए किया मोटिवेट
सिरसा की दिव्या मिढा बैनीवाल ने मिसेज इंडिया 2026 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। जनस्वास्थ्य विभाग ...और पढ़ें

सिरसा की बेटी दिव्या मिढा बैनीवाल ने जीता मिसेज इंडिया 2026 का खिताब (जागरण फोटो)
HighLights
दिव्या मिढा बैनीवाल ने जीता मिसेज इंडिया 2026 खिताब
जनस्वास्थ्य विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत
पति और ससुराल पक्ष ने भाग लेने को प्रेरित किया
जागरण संवाददाता सिरसा। सिरसा की बेटी दिव्या मिढा बैनीवाल ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इसका आयोजना दिव्या मिढा पब्लिक हेल्थ विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता प्रवीण मिढा एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं।
अपनी माता के सामाजिक सेवा और सकारात्मक संस्कारों से प्रेरणा लेकर दिव्या ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिव्या ने बताया कि ऑफिस के काम के बीच उसके लिए समय निकालना बड़ा मुश्किल था। शुरू में उसने आवेदन करके ना जाने का फैसला लिया।
क्योंकि नौकरी के दौरान इसके लिए तैयारी करना आसान नहीं था। लेकिन फिर उसे उनके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक दिल्ली में इसका आयोजन हुआ। अलग अलग राउंड को पार करके उसने यह खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में 18 मिस्टर और 18 मिसेज ने भाग लिया था। इसका
सम्मान समारोह का होगा आयोजन: भूपेश मेहता
वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि दिव्या मिढा की सफलता सिरसा के लिए गर्व और खुशी का विषय है। सिरसा की बेटी ने दिल्ली में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
ऐसी उपलब्धियां अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मेहता ने कहा कि दिव्या मिढा के सम्मान में आने वाले समय में एक भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
